Next Story
Newszop

झारखंड में भ्रष्टाचार और गिरती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने निकाला आक्रोश मार्च

Send Push

image

image

रामगढ़, 24 जून (Udaipur Kiran) ।

भारतीय जनता पार्टी में झारखंड की हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। साथ ही यह कहा है कि झामुमो और कांग्रेस की सरकार में कानून व्यवस्था में भारी गिरावट आई है। बलात्कार, चोरी, डकैती की घटनाएं आम हो गई हैं। सरकार के नेतृत्व में खनिज पदार्थ का दोहन किया जा रहा है। इस मुद्दे पर भाजपा ने मंगलवार को रामगढ़ प्रखंड में आक्रोश मार्च निकाला। प्रखंड कार्यालय के पास किए गए आक्रोश मार्च के दौरान भाजपा नेताओं ने झारखंड सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की। रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव की नेतृत्व आक्रोश मार्च निकाला गया।

डीसी और बीडीओ को सौंपा गया ज्ञापन

आक्रोश मार्च के माध्यम से पार्टी नेताओं ने डीसी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि आज पूरा प्रदेश ध्वस्त विधि व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, बलात्कार से कराह रहा है। जिससे अपना जिला भी अछूता नहीं है। लंबे चौड़े घोषणाओं का सपना दिखा कर फिर एकबार राज्य की सत्ता पर काबिज होने वाली हेमंत सरकार की नीति और नीयत में कोई बदलाव नहीं आया है। अपराधी बेखौफ अपराध को अंजाम दे रहे। आज विद्यालयों में शिक्षक नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, दवाई नहीं। आयुष्मान योजना ठप कर दिया।

स्थानीय नीति और भाषा के विवाद में उलझा राज्य

भाजपा नेताओं ने कहा कि हेमंत सरकार ने स्थानीय नीति, नियोजन नीति और भाषा विवाद में राज्य को उलझा कर रख दिया है। नगर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण शहरी क्षेत्र में जनता की समस्याओं का सुध लेने वाला कोई जन प्रतिनिधि नहीं है। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन महीनों से बंद हैं। मंईयां सम्मान राशि में भी हजारों महिलाओं को ठगा गया है। अगर इन सारी कुव्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा जोरदार आंदोलन जारी रखेगी।

आक्रोश आंदोलन में यह लोग थे शामिल

आंदोलन में प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राजू कुशवाहा, रणंजय कुमार, उपाध्यक्ष रंजन सिंह फौजी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय प्रसाद सिंह, जिला मंत्री अनमोल सिंह, सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटुस, बिनोद राम सहित कई लोग मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Loving Newspoint? Download the app now