Next Story
Newszop

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेली ब्रिज तैयार, वाहनों की आवाजाही बहाल

Send Push

देहरादून, 10 जुलाई (Udaipur Kiran) । यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी के पास भूस्खलन से अवरुद्ध मार्ग पर वाहनों की आवाजाही गुरुवार को फिर शुरू हो गई। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने 12 दिन-रात कार्य कर बेली ब्रिज का निर्माण पूरा किया।

उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने बताया कि गुरुवार दोपहर बाद यमुनोत्री हाईवे यातायात के लिए बहाल हो गया। उन्होंने बताया कि पहले फंसे हुऐ वाहनों को ऊपर से निकाले जा रहे उसके बाद धाम के लिए भी वाहनों कुछ आवाजाही सुचारू की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 28 जून की रात भूस्खलन के कारण राजमार्ग बंद हो गया था, जिसमें मलबे में दबकर कई लोगों की मौत हुई थी। लोनिवि ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेली ब्रिज बनाकर यातायात बहाल कर दिया है। अब वाहन इस मार्ग पर सुचारु रूप से चल रहे हैं।

——-

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Loving Newspoint? Download the app now