रायपुर, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में 16 से 20 जुलाई तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के वाराणसी के राज पाण्डेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर के सभी राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
वाराणसी स्थित आर.बी. मार्शल आर्ट्स एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे राज पाण्डेय ने 63.5 किलोग्राम पुरुष सीनियर भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया और पदक अपने नाम किया। उनके कोच अरविंद कुमार यादव ने बताया कि राज का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन और तकनीकी कौशल का परिणाम है।
इस उपलब्धि पर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अरविंद शेरवालिया ने राज पाण्डेय को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा और संघर्षशीलता को दर्शाती है। हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में राज और भी ऊंचाइयों को छुएंगे। —————
(Udaipur Kiran) / वीरेन्द्र सिंह
You may also like
क्या अजय देवगन की तस्वीर ने बढ़ाई विवाद? जानें पूरी कहानी!
एमएस धोनी ने लोगों को स्वास्थ्य पर दी चेतावनी, कहा- भारत में गिर रहा है औसतन फिटनेस का स्तर
छत्तीसगढ़ की सड़कें जर्ज़र, कमीशनखोरी मुख्य वजह : गोपाल साहू
सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री साय
सूरजपुर : स्वामी आत्मानन्द स्कूल में ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता विषय पर कार्यशाला आयाेजित