विजयवाड़ा, 30 जून (Udaipur Kiran) । आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा दी है। पार्टी हाईकमान ने अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पीवीएन माधव का नाम तय किया है। वे वर्तमान में राज्य महासचिव हैं। इससे पहले विधान परिषद में भाजपा के फ्लोर लीडर के रूप में कार्य कर चुके हैं। पीवीएन माधव आरएसएस और भाजपा युवा मोर्चा में कई पदों पर रह चुके हैं।
प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को विजयवाड़ा में भाजपा के राज्य कार्यालय में होगा। कर्नाटक के सांसद मोहन चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे। माधव आज दोपहर 2 बजे के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पीवीएन माधव का परिवार पांच दशक से भी ज्यादा समय से भाजपा और आरएसएस से जुड़ा हुआ है। माधव उत्तरांध्र से स्नातक एमएलसी के रूप में चुने गए थे। माधव वरिष्ठ भाजपा नेता दिवंगत पोक्कला वेंकट चलपति राव के बेटे हैं। पीवी चलपति राव भी दो बार एमएलसी रह चुके हैं। संयुक्त आंध्र प्रदेश में पीवी चलपति राव का पार्टी को उभारने में काफी योगदान रहा।
पीवी चलपति राव, संयुक्त आंध्र प्रदेश में भाजपा के पहले अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं और अब उनके पुत्र पीवीएन माधव पुनर्गठित आंध्र प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। —————
(Udaipur Kiran) / नागराज राव
You may also like
नेहा मर्डर केस: अभियुक्त तौफ़ीक़ गिरफ़्तार, कई दावे और अनसुलझे सवाल
अंग्रेजी को छोड़कर हिंदी पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण : भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार
बिहार में हमारी सरकार बनी तो लोगों का मुफ्त इलाज: अशोक गहलोत
9 बच्चों की मां ने किया इश्क का बगावत भरा ऐलान, 10 साल छोटे प्रेमी के साथ खेत में पकड़ी गई!
झुनझुनवाला फेमेली के पोर्टफोलियो के स्टॉक में खबर, स्टॉक पर रहेंगी नज़रें, इस हाई लेवल तक पहुंच सकते हैं प्राइस