रांची, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) ।झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के जपला में 78.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।
इस दौरान रांची में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्पष्ट रूप से चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
अगले 24 घंटों के दौरान इसके ओडिशा होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते चार और पांच सितंबर को राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाया रहा और कहीं – कहीं हल्की बूंदाबन्दी भी दर्ज की गई।
रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री, जमशेदपुर में 29 डिग्री, डालटेनगंज में 30, बोकारो और चाईबासा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
प्रवीण कुमार ने बीसीसीआई चयन पैनल के लिए आवेदन किया : सूत्र
Haryana Rain Alert : हरियाणा डूबने को तैयार! 5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन जिलों में खतरा
कांग्रेस को बिहार और उसके लोगों का अपमान करने में मज़ा आता है: बीजेपी
नीता अम्बानी का` यह मेल रोबोट करता है उनकी हर इच्छा पूरी नहीं महसूस होने देता कोई कमी
दुनिया की सबसे महंगी लिपस्टिक, इसकी कीमत में आप खरीद सकते हैं लग्जरी कारें !