– उप मुख्यमंत्री ने विन्ध्य बघेली महोत्सव के आयोजन की सराहना की
भोपाल, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजन आवश्यक है। इन आयोजनों से हमें अपनी लोकभाषा से परिचित होने का सौभाग्य मिलता है। हमारी बघेली भाषा में जो ममत्व है, वह अन्य भाषा में नही। जो व्यक्ति जमीन से जुड़ा होगा, उसे अपनी भाषा से ममत्व अवश्य होगा। भाषा में संस्कृति परंपराओं का समावेश होता है। स्थानीय भाषाओं के संरक्षण के लिए सांस्कृतिक आयोजन महत्वपूर्ण हैं।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल रविवार को रीवा के कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में आयोजित विन्ध्य बघेली ममत्व महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बघेली को बचाकर रखना होगा और आने वाली पीढ़ी में इसे फैलाना भी होगा। इस प्रकार के आयोजन लोक कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं। हमारे यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है कि कलाकारों को नृत्य, संगीत व नाटक आदि प्रस्तुत करने के लिए मंच प्राप्त हो। उप मुख्यमंत्री ने विन्ध्य बघेली महोत्सव के आयोजन की प्रशंसा की और आयोजकों को बधाई दी। विधायक इंजी. नरेन्द्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन व कलाकार उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
नए GST रेट का सोने पर क्या असर पड़ेगा? जानें 10 ग्राम सोना खरीदने पर कितने प्रतिशत देनी होगी GST
Pakistan Repairing Noor Khan Airbase : नूर खान एयरबेस की मरम्मत कर रहा पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने किया था तबाह
केंद्र और कुकी के बीच हुए साथ समझौते, 2 साल से बंद हाईवे भी खुलेगा
सिनेजीवन: ऋषि कपूर की 73वीं जयंती पर नीतू कपूर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि और जेनेलिया के लुक ने जीता फैंस का दिल
राम पोथिनेनी की फिल्म 'आंध्रा किंग तालुका' का नया गाना जल्द होगा रिलीज, पोस्ट कर दी जानकारी