Next Story
Newszop

आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में झांसी रेंज लगातार तीसरी बार अव्वल

Send Push

–जनपद प्रभारी प्राथमिकता पर शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण कराएं विधिक निस्तारण

झांसी, 03 जून (Udaipur Kiran) । उप्र शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में माह मई 2025 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र केशव कुमार चौधरी ने बताया कि आईजीआरएस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर माह मई में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये उनका शासन की मंशानुरूप नियत समय में विधिक निस्तारण किया गया। जिससे आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाली माह मई मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों की रैकिंग में झांसी परिक्षेत्र ने लगातार तीसरी बार प्रथम रैंक प्राप्त की है।

डी.आई.जी. द्वारा प्रभारी आई.जी.आर.एस./ सीसीटीएनएस उ0नि0 राजेश सिंह, रेंज कोर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मु०आ० देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं श्रीमती प्रियंका गुप्ता कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए को प्रोत्साहन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। जनपद प्रभारियों को आई.जी.आर.एस. प्रणाली से प्राप्त शिकायतों का उच्चकोटि की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने एवं जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर शासन के मंशानुरूप पूर्ण मनोयोग से उनकी समस्याओं के विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Loving Newspoint? Download the app now