नई दिल्ली, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । देश के कई राज्यों में बाढ़ से हुई तबाही को देखते हुए 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों के लिए आयोजित रात्रिभोज रद्द कर दिया गया है। सूत्रों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। इसके साथ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर होने वाला रात्रिभोज कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। एनडीए सांसदों के लिए यह रात्रिभोज उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले निर्धारित था।
उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होना है। उसी दिन शाम को मतों की गिनती की जाएगी।
मौजूदा समय में पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू -कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों के लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं। इन राज्यों में ज्यादा बारिश होने के चलते यहां जानमाल का नुकसान हुआ है। सड़कें और संपत्तियां नष्ट हो गई हैं और कई लोगों की जान चली गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब जैसे राज्यों के कुछ हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी
You may also like
बिहार: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आधार पहचान का प्रमाण; नागरिकता का नहीं, क्या हैं इसके मायने?
गलती से छूटी फ्लाइट ने बदल दी अक्षय कुमार की किस्मत, इस तरह बने बॉलीवुड के 'खिलाड़ी'
बलूचिस्तान में अमेरिका-चीन के दबाव से पाकिस्तान बेबस, निर्दोषों को चुकानी पड़ रही कीमत
'राइज एंड फॉल' में अरबाज पटेल और कीकू शारदा भिड़े, वीडियो आया सामने
नवंबर में तीन वनडे मैचों के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा पाकिस्तान