Next Story
Newszop

माय होम इंडिया और वनवासी कल्याण आश्रम ने मनाया 'हूल दिवस'

Send Push

नई दिल्ली, 28 जून (Udaipur Kiran) । माय होम इंडिया और वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा ‘हूल दिवस कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। आकाशवाणी भवन में आयोजित इस हूल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ सपूत के श्रद्धांजलि से हुआI मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, विशिष्ट अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ एवं सुनील देवधर ने पुष्प अर्पित कर आदिवासी भाइयों सिद्धो-कान्हो और चांद-भैरव को श्रद्धांजलि दी तथा संथाल स्वाधीनता संग्राम में अपने प्राणों को आहुति देने वाले सभी अमर बलिदानियों याद का करते हुए नमन कियाI

इस मौके पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर ने कहा कि हूल क्रांति दिवस पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन उन महान क्रांतिकारियों को नमन किया जाता है, जिन्होंने अपनी वीरता से ब्रिटिश हुकूमत को हिलाकर रख दिया था। आदिवासी भाइयों सिद्धो-कान्हो और चांद-भैरव के नेतृत्व में भोगनाडीह (जो अब साहिबगंज है) में लगभग 50,000 आदिवासियों ने 30 जून 1855 को महाजनी प्रथा और ब्रिटिश बंदोबस्त नीति के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

इन विद्रोहियों को कुचलने के लिए अंग्रेजों ने कठोरता की सारी हदें पार कर दीं। एक तरफ अंग्रेजों ने चांद और भैरव को मौत की सजा सुनाई। फिर सिद्धो और कान्हो को 26 जुलाई 1855 को भोगनाडीह में एक पेड़ से लटकाकर मार डाला गया। कहा जाता है कि 20 हजार आदिवासी मारे गए थे। इन्ही वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रति वर्ष 30 जून को हूल दिवस मनाया जाता है l

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद खगेन मुर्मू, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर, अजीत शुक्ला, महासचिव वनवासी कल्याण आश्रम (दिल्ली प्रान्त), बलदेव राज सचदेवा, प्रेसिडेंट माय होम इंडिया (दिल्ली प्रदेश), केजी सुरेश एवं सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स के सदस्य संजय बहादुर मौजूद रहेे l

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Loving Newspoint? Download the app now