गुवाहाटी, 25 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने 50 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू किए जाने के घटनाक्रम को याद करते हुए इसे लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के उस काले इतिहास को कोई नहीं भूल सकता है। मुख्यमंत्री सरमा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, २५ जून, आज से 50 वर्ष पहले इस दिन भारत के संविधान को नकारते हुए लोकतंत्र की हत्या का एक काला अध्याय शुरू हुआ था। स्मरणीय है कि जिन्होंने संविधान को उंगली दिखाई थी, वही आज संविधान की रक्षा का प्रवचन दे रहे हैं। आपातकाल के उस काले इतिहास को कोई नहीं भूल सकता, इतिहास उस समय को याद रखेगा।
——————-
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
You may also like
16 July 2025 Rashifal: इन जातकों की आर्थिक परेशानियां होंगी खत्म, इन्हें मिलेगा लाभ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जापान के कपड़ा इंडस्ट्री लीडर्स से भारत में निवेश करने का किया आग्रह
लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार हरे निशान में बंद
एलसीए तेजस मार्क 1ए लड़ाकू विमान के लिए भारत को अमेरिका से मिला दूसरा जीई-404 इंजन
पलवल में वॉट्सएप के जरिए ठगी करने वाला गिरफ्तार, मंदिर की फोटो व क्यूआर कोड बरामद