नई दिल्ली, 20 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर मीडिया से संवाद किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री आशीष सूद, कला, संस्कृति, भाषा एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में पहली बार 11 प्रमुख स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए दिल्लीवासी उत्साहित हैं। यह पहला अवसर है जब दिल्ली सरकार की ओर से मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट साथियों, सांसद, विधायक और अधिकारी मिलकर योग के ऐतिहासिक आयोजन में सहभागी होंगे।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए योग फॉर वन अर्थ वन हेल्थ के प्रेरक सन्देश को समर्पित है।
मुख्यमंत्री ने सभी दिल्लीवासियों से अनुरोध है कि वे योग दिवस के आयोजन में शामिल होकर इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि आइए साथ मिलकर एक स्वस्थ, समृद्ध और सांस्कृतिक दिल्ली का निर्माण करें। अपनी दिल्ली को ऐसा शहर बनाएं जो अपनी विरासत पर गर्व करे और आधुनिकता से विश्वभर में आदर्श बने।
—————
(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव
You may also like
16 साल से फरार 50 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार
विकास और जनकल्याण की योजनाओं को पात्रों तक पहुँचाना प्राथमिकता : संजय सिंह गंगवार
यूपी-बिहार बार्डर के भरौली-बक्सर पुल से गंगा में गिरी स्कार्पियो
विकास के नाम पर काशी की आत्मा को कुचला जा रहा: संजय सिंह
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने किसानों में बांटे ग्राफटेड बैंगन के पौधे