Next Story
Newszop

पानीपत: महिला के साथ सरकारी अध्यापक द्वारा नग्न वीडियो बनाकर किया शारीरिक शोषण।

Send Push

पानीपत, 10 जुलाई (Udaipur Kiran) । पानीपत शांति नगर में रहने वाली एक महिला के साथ कुरुक्षेत्र के एक अध्यापक द्वारा उसकी नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने का आरोप है। महिला ने इसकी शिकायत थाना मॉडल टाउन में दी है। महिला की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन में बुधवार की रात जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पानीपत शांति नगर की रहने वाली शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह कुरुक्षेत्र में गुहला चीका रोड पर बने राजेंद्र कुमार के रेस्टोरेंट में कुक है। वह वर्ष 2024 में पीटीई की नौकरी के सिलसिले में पिहोवा आई थी। यहां उसे सरकारी अध्यापक राजेंद्र के रेस्टोरेंट में शेफ (कुक) की नौकरी मिल गई,

वह रेस्टोरेंट में ही रहती थी, मगर आरोपी उसे अपने घर पर ले गया। यहां उसकी पत्नी व अन्य परिजन भी रहते थे। आरोप है कि 2 दिन बाद आरोपी ने उसे शादी का ऑफर दिया। उसके मना करने पर आरोपी ने उसका नहाते हुए नग्न वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को दिखाकर आरोपी उसे ब्लैकमेल करते हुए रेप किया। दूसरी बार आरोपी ने अपनी कार में उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी उसे अपने साथ मलेशिया भी ले गया और उसका यहां भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा।

फरवरी में उसने रोहतक के रहने वाले युवक के साथ शादी कर ली, मगर उसके बाद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। शादी के बाद वह दुबई चली गई, मगर आरोपी ने पर उस पर 50 हजार कैश और जेवर चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर वापस बुला लिया। आरोपी फिर उसको डरा-धमकाकर अपने साथ मलेशिया ले गया। यहां फिर आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया किया। तंग आकर उसने मामले की शिकायत पानीपत पुलिस को दी। इसमें पानीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे पिहोवा पुलिस के पास जांच के लिए भेज दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Loving Newspoint? Download the app now