देश की सभी क्षेत्रीय पार्टियां, जातिवाद के आधार पर चल रही परिवारवाद: रविंद्र राय
रामगढ़, 25 जून (Udaipur Kiran) ।
देश में इमरजेंसी के 50 साल पूरे हो गए हैं। भाजपा इस दिन को लोकतंत्र हत्या दिवस के रूप में मना रही है। बुधवार को झारखंड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय रामगढ़ पहुंचे और उन्होंने एक बार फिर इमरजेंसी की त्रासदी को उजागर किया। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 वह काला अध्याय इस देश के इतिहास में लिखा गया है, जिसे सोचकर डर लगता है। आज एक बार फिर उसे काले दिवस को हम याद कर रहे हैं, जब इंदिरा गांधी ने जन आंदोलन, न्यायालय और जन अधिकारों को कुचलने का काम किया था। आज हमें उस इतिहास के संघर्ष को याद रखने की आवश्यकता है। क्योंकि भविष्य में कभी भी तानाशाही सत्ता में शामिल लोग लोकतंत्र की हत्या ना कर सके। हमारा संविधान ही वह ताकत है जिससे इंदिरा गांधी के चुनाव को रद्द किया गया था। इमरजेंसी के दौरान लाखों लोगों को जेल भेजा गया। ऐसे कानून बनाए गए थे, जिसकी ना तो दलील थी ना अपील।
क्षेत्रीय पार्टियां जातिवाद के आधार पर चला रही परिवारवाद
भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने क्षेत्रीय पार्टियों पर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां जातिवाद को आधार बनाकर अपना परिवारवाद चला रही है। कांग्रेस भी इस परिवारवाद का राष्ट्रीय नमूना है। देश में एकमात्र भाजपा ही है जो परिवारवाद से ऊपर उठकर समाजवाद पर चल रही है। राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा या देश की अन्य क्षेत्रीय पार्टियां जिन्होंने अपने को जाति और समुदाय में बांध रखा है। परिवार के लोगों का उस जाती पर दबदबा बनाया जाता है। अपने परिवार के गिरोह को चलाने के लिए वे लोग सिद्धांतों का अमली जामा पहना हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये थे उपस्थित
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजीत सिन्हा, रणंजय कुमार, जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, रंजन फौजी, विजय जायसवाल, डॉ संजय सिंह, सूर्यवंश श्रीवास्तव, दिनेश प्रसाद, अनमोल सिंह आदि उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
You may also like
चलती ट्रेन में प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो हुआ वायरल
भारत में कितने दिन रह सकते हैं अमेरिका में काम करने वाले? अच्छी तरह समझ लें H1B वीजा का नियम
'पहले काकी को खिलाओ...' : दोस्त की पार्टी में बर्थडे पार्टी में पहुंचे धोनी, केक पर कह दी ऐसी बात कि माहौल हो गया हल्का; VIDEO
कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर CM योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश...
केरल क्राइम फाइल्स 2: एक रहस्यमय अपराध कथा का अनावरण