रांची, 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि रांची में बनने वाला रिम्स टू अस्पताल, अमृता इंस्टिट्यूट की तर्ज पर एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनेगा।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी फरीदाबाद स्थित अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ का दौरा कर झारखंड लौटने के बाद रांची में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के बनने से झारखंड की जनता को देश की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। यह परियोजना न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश की स्वास्थ्य संरचना को एक नई दिशा देगी।
उन्होंने कहा कि रिम्स टू के निर्माण कार्य को लेकर जल्द ही विस्तृत रूपरेखा जारी की जाएगी।
अमृता इंस्टिट्यूट का दौरा करने के दौरान मंत्री के साथ स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह और सचिव अरवा राजकमल भी मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
Amarnath Yatra Landslide: अमरनाथ यात्रा में अनहोनी, बालटाल रूट पर लैंडस्लाइड से महिला तीर्थयात्री की मौत, 3 घायल
Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी
बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती
नेतन्याहू को बड़ा झटका: एक और सहयोगी पार्टी गठबंधन से अलग, इजराइल में राजनीतिक अस्थिरता गहराई
जम्मू-कश्मीर शांति की ओर, जल्द पकड़े जाएंगे पहलगाम हमले के आतंकवादी : मनोज सिन्हा