रांची, 1 मई . झारखंड के सभी जिलों में मई माह में प्रचंड गर्मी पड़ेगी.
मई माह में जहां पलामू,पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद सहित कई जिलों में तापमान 42-43 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका है. वहीं राजधनी रांची में भी तापमान 40 डिग्री के पार होने आशंका है.
मौसम विभाग ने पूर्व में ही मई माह के दूसरे हफ्ते से अत्यधिक गर्मी पड़ने की बात कही है.
हालांकि राज्य के कई इलाकों में दो-तीन मई तक काल बैसाखी के प्रभाव से गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इससे सम्बंधित इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी.
रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5, जमशेदपुर में 33.6, डाल्टेनगंज में 38.0, बोकारो में 34.5 और चाईबासा में तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
—————
/ Vinod Pathak
You may also like
IPL 2025: सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड खतरे में, जोस बटलर इतिहास रचने से 12 रन दूर
टोंक में भीषण गर्मी ने मचाया कहर! तापमान पहुंचा 41 डिग्री के पार, दोपहर में चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल
सिर्फ किताब खरीद लेने से आप विद्वान नहीं बन जाएंगे : प्रशांत किशोर
एशियाई अंडर-15, अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप: भारत 15 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा
Jokes: खूबसूरत लड़कियां अधिक नहीं पढ़ती हैं...