Next Story
Newszop

दुर्गा मंदिर का मना धूमधाम से 26 वां स्थापना दिवस

Send Push

रांची, 20 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार दुर्गा मंदिर का 26 वां स्थापना दिवस धूमधाम से शुक्रवार को मनाया गया। वर्ष 1999 में इस मंदिर का निर्माण कराया गया था।

उल्लेखनीय है कि झारखंड की सबसे बड़ी दुर्गा पूजा का भी आयोजन इसी मंदिर के प्रांगण में होता है।

माता रानी के जयकारों और आरती से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

मुख्य यजमान सौरभ चौधरी सपत्नीक ने पूजा किया।

मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं के बीच चना घुघनी, सूजी हलवा, पूरी, सब्जी, बुंदिया और भुजिया का प्रसाद वितरित किया गया। कई मां भवानी के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम संयोजक अरविंद चौधरी और करोड़ीमल खेतान ने बताया कि माता रानी के नयनाभिराम झांकी, मनमोहक दरबार, मंदिर परिसर कि साज- सज्जा एवं बाहरी श्रृंगार विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। सुगंधित फूलो से मां का भव्य दरबार सजाया गया।

स्थापना दिवस के मौके पर मंदिर परिसर में मारवाड़ी युवा मंच के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें 26 लोगों ने रक्तदान किया है। कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच का भरपूर सहयोग रहा।

वहीं मौके संघ के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने कार्यक्रम में पहुंचे भक्तों को स्थापना दिवस की बधाई दी।

उक्त कार्यक्रम में रांची जिला दुर्गा पूजा के पूर्व अध्यक्ष अशोक पुरोहित और समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभू अग्रवाल, सुरेश चौधरी, रमेश खेमका, निर्मल जालान, राहुल अग्रवाल, रवि रोहत्गी, सतेंद्र जालान, दीपक चौधरी, संजय चौधरी, किशोरी लाल पोद्दार, सिद्धांत तोदी, अमित सोनी, मुकेश जालान, कमल जालान, रोहित गोयंका, दीपक टाटिया, राज कुमार अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, अमर पोद्दार, राजेश बुधिया, अमित मोदी सहित अन्य का सहयोग रहा।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Loving Newspoint? Download the app now