पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं। इनमें से एक रिकॉर्ड उन्होंने आज (29 जून) ही के दिन बनाया था। सचिन ने करीब 18 साल पहले 2007 में आज के दिन अपने वनडे करियर में 15 हजार रन पूरे किए थे। इसी के साथ वह इस आकड़े को छूने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने और आज भी इस मुकाम पर पहुंचने वाले वह दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज इस आकड़े तक अभी तक नहीं पहुंच पाया है। सचिन ने ये मुकाम बेलफास्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 93 रन की पारी खेलते हुए हासिल किया था।
मास्टर ब्लास्टर के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर श्रीलंका के कुमार संगकारा 14,234 रन के साथ हैं। उनके बाद भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली 14,181 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। संगकारा क्रिकेट से बहुत पहले संन्यास ले चुके हैं और विराट कोहली अभी वनडे फार्मेट खेल रहे हैं। ऐसे में विराट इस आकड़े तक पहुंच सकते हैं। हालांकि सचिन आगे चलकर 18 हजार वनडे रन बनाने वाले दुनिया के अकेले क्रिकेटर भी बने। उनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 463 मैचों में 18426 रन बनाए।
सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में 200 टेस्ट, 463 वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 51 शतक और 68 अर्धशतकों के साथ 15921 रन, वनडे में 49 शतकों और 96 अर्धशतकों की मदद से 18426 रन और टी20 में 10 रन बनाए। आज भी उनके कई रिकॉर्ड्स हैं जो किसी बल्लेबाज के लिए तोड़ना आसान नहीं होगा।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र1613 : शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त ।1888 : शास्त्रीय संगीत की पहली (ज्ञात) रिकॉर्डिंग की गई।1913 : यूनान, सर्बिया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गारिया का युद्ध शुरू हुआ, जो दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है।1932 : सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।1997 : विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता।2000: सिएरा लियोन में रिवॉल्यूशनरी युनाइटेड फ्रंट के विद्रोहियों ने बंधक बनाए गए 21 भारतीय शांति सैनिकों को रिहा किया।2004ः पूर्वी एशिया सम्मेलन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।2005: भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता।2007 : सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए।2011: एक अध्ययन में कहा गया दुनिया के प्रमुख विकसित एवं विकासशील देशों में भारतीय महिलाएं सर्वाधिक तनाव में रहती हैं।2014 – साइना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती।
जन्म1893: पीसी महालनोबिस- प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद।
निधन1961: सरदार बलदेव सिंह- भारत के प्रथम रक्षामंत्री।1988: गवरी देवी- राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।2016: केजी सुब्रह्मण्यम- भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार।2020: कार्ल रेनर- अमेरिकी अभिनेता, निर्माता और निर्देशक।
महत्वपूर्ण दिवसराष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस।
—————
(Udaipur Kiran) / वीरेन्द्र सिंह
You may also like
तेजस्वी यादव को मतदाता सूची सत्यापन की आलोचना करने का अधिकार नहीं : नीरज कुमार
बिहार की राजनीति में 'वीआईपी' के बाद 'वीवीआईपी', हेलीकॉप्टर बाबा ने बनाई नई पार्टी
अमिताभ बच्चन ने भावुक पोस्ट कर प्रशंसकों का आभार जताया
भारत का निचला क्रम बल्लेबाजी कौशल पर काम कर रहा है : प्रसिद्ध कृष्णा
19 साल में रच दिया इतिहास, प्रिटोरियस ने डेब्यू टेस्ट में जड़ दिया ऐसा शतक कि टूट गया 61 साल पुराना रिकॉर्ड