गोपेश्वर, 09 अगस्त (Udaipur Kiran) । संकल्प अभियान के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत रक्षा बंधन के पर्व पर पुलिस मैदान स्थित पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया।
रक्षा बंधन पर्व पर संकल्प अभियान के सदस्यों की ओर से पुलिस मैदान गोपेश्वर में पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर उनको संरक्षित करने की शपथ ली गई।
अभियान के संयोजक मनोज तिवारी बताया कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हर वर्ष संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण किया जाता है। इन पौधों के संरक्षण के साथ ही बड़े हुए पेड़ों की सुरक्षा के लिए रक्षा बंधन के पर्व पर इन पर रक्षा सूत्र बांध कर इनकों संरक्षित करने का संकल्प दोहाराया जाता है। इस बार भी संकल्प अभियान के सदस्यों की ओर से पौधों और पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।
गौरतलब है कि संकल्प अभियान के तहत पिछले एक दशक से संकल्प संस्था के कार्यकर्ता हर वर्ष रक्षा बंधन के पर्व पर चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लेते हैं।
इस मौके पर मीनाक्षी सती, रश्मि थपलियाल, सुधीर चमोली, सतेश्वरी तिवारी, पावनी, अर्नव तिवारी, सत्येश्वरी, सीमा तिवारी, रेखा सती, सुमन तिवारी आदि मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / जगदीश पोखरियाल
You may also like
गुनगुने पानी में 1 चम्मच घी मिलाएं और पीएं, देखें कैसे बीमारियां दूर भागेंगी!
Former US NSA John Bolton Criticized Tariffs On India : भारत पर 50 फीसदी टैरिफ की अमेरिका के पूर्व एनएसए जॉन बोल्टन ने की आलोचना
राहुल गांधी के आरोपों पर हलफनामा की मांग करना हास्यास्पद : अभिषेक मनु सिंघवी
डीपीएल 2025: बारिश के चलते रद्द हुआ मुकाबला, किंग्स-वॉरियर्स के बीच बंटे अंक
कर्नाटक विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष चलवाड़ी नारायण स्वामी बोले, 'कांग्रेस के नेताओं में अनुभव की कमी'