– मुख्यमंत्री करेंगे लोकतंत्र रक्षकों का स्वागत
भोपाल, 26 जून (Udaipur Kiran) । आपातकाल की 50 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे संविधान हत्या दिवस के अंतर्गत आज (गुरुवार को) भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में पूर्वान्ह 11 बजे से प्रादेशिक लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश भर से लोकतंत्र सेनानी संघ के सदस्य सम्मेलन में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेशभर से आने वाले लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत करेंगे। इस दौरान देश भक्ति गीत-संगीत की प्रस्तुति भी होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में लोकतंत्र की रक्षा में अनेक सेनानियों ने योगदान दिया है। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए राष्ट्रभक्त कारावास गए और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानियों के स्वागत का सौभाग्य मिल रहा है। इस प्रादेशिक लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में प्रदेशभर से आने वाले लोकतंत्र के रक्षकों का स्वागत और सम्मान किया जाएगा।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
अवैध रूप से बनाई गई मस्जिद हो या मंदिर सभी को हटाया जा रहा है : धर्मवीर प्रजापति
योगी की ड्रीम प्रोजेक्ट भरेगी नई उड़ान, विंध्य कॉरिडोर से धार्मिक पर्यटन को मिलेगी रफ्तार
परमहंस आश्रम पर गुरु पूर्णिमा की तैयारी, चरण रज पाने को देश भर से उमड़ेंगे लाखों शिष्य
यादवों ने लूटा तो अति पिछड़ा नहीं बोल सका, ब्राह्मण कमजोर नहीं है — ओमप्रकाश राजभर
भारी मात्रा में गांजे के साथ दो गिरफ्तार