मुंबई ,22जून ( हि. स.) । जिला परिषद, ठाणे के अंतर्गत ग्राम पंचायत संपत्तियों के सर्वेक्षण, पंजीकरण और कम्प्यूटरीकरण के तहत, जिले में जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों की कुल 9 हजार 477 अचल और चल संपत्तियों के रिकॉर्ड ऑनलाइन प्रणाली में अपडेट किए जाएंगे।
इस पहल के बारे में विस्तृत जानकारी उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ग्राम पंचायत) प्रमोद काले ने यह जानकारी देते हुए बताया कि, ग्राम पंचायत के भवनों, उनके आसपास के खुले स्थानों, खुले भूखंडों, भवन विहीन भूमि और चल संपत्तियों का सर्वेक्षण करके ऑनलाइन संपत्ति पंजीकरण प्रणाली उनके ज़ेडपी के बेवसाइट पर दी गई है। जानकारी अपडेट करने की प्रक्रिया अभी चल रही है। इसके माध्यम से प्रत्येक संपत्ति की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहन घुगे ने बताया कि यह वेबसाइट ग्राम पंचायतों के लिए संपत्ति प्रबंधन का एक पारदर्शी और अनूठा साधन होगा। संपत्तियों के बारे में सटीक जानकारी स्थानीय प्रशासन में पारदर्शिता की कुंजी है। इस पहल से ग्रामीणों, ग्राम पंचायत और प्रशासन के बीच समन्वय और पारदर्शी कार्य प्रणाली बनेगी।उन्होंने आगे बताया कि यह डिजिटल प्रणाली न केवल संपत्ति पंजीकरण के लिए, बल्कि संपत्ति की सुरक्षा, नियोजन, सुविधा उपलब्धता, रखरखाव और आय सृजन के लिए भी बहुत प्रभावी होगी। यह ‘डिजिटल ग्रामशासन’ की अवधारणा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और यह पहल ग्रामीण प्रशासन को अधिक कुशल और पारदर्शी बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
—————
(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा
You may also like
पुलिस ने लूट के दाे आराेपिताें काे किया गिरफ्तार
अभाविप करेगी अंबुबासी मेला में सेवा, श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार छात्र कार्यकर्ता
बिहार को सड़क-सेतु और फोरलेन निर्माण के मद में केंद्र से मिला 33,464 करोड़ रुपये : सुनील कुमार
नारी शक्ति, वृद्धजन एवं विकलांगों को सम्मान देने के लिए एनडीए सरकार संकल्पित : राम सिंह
एयर इंडिया विमान हादसे से उठते सवाल और पूरे विमानन उद्योग की जांच जरूरत