रांची, 2 जुलाई (Udaipur Kiran) । नगर निगम रांची की अगुवाई में बुधवार को कांके रोड वार्ड एक स्थित बिरसा उच्च विद्यालय रिलेशंस मिशन लाईफ के तहत पर्यावरण संरक्षण पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इसके साथ ही विद्यार्थियो के बीच 100 से अधिक फलदार वृक्षों का वितरण किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम कुमार साहू, सौरभ केशरी सहायक अभियंता स्कूल कि प्राचार्या सुषमा तिवारी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, टीम ग्रीन के शुभम चौधरी , रांची नगर निगम के राजकुमार सुपरवाईजर, हॉटी कल्चर सेल समेत कई लोग मौजूद थे। छात्र-छात्राओ को संस्था की ओर से पर्यावरण संबंधित कई महत्त्व पूर्ण जानकारियां दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुधाकर यादव, रौशन कुमार सहित स्कूल के कई शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
पीएम मोदी को घाना में मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति महामा ने किया सम्मानित
शुभमन गिल को नहीं भायी इंग्लिश गेंदबाज की हरकत, रनअप के दौरान की चौंकाने वाली चाल
राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक फर्जीवाड़ा! वायरल नोट से खुला वित्तीय गड़बड़झाला, खुद वित्त नियंत्रक ने जताई चिंता
संजू सैमसन का मुंबई इंडियंस में संभावित ट्रांसफर, जानें कारण
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने किरोड़ीलाल मीणा पर बोला सीधा हमला, कृषि मंत्री से पूछे तीखे सवाल