Next Story
Newszop

ग्वालियर: दोपहर में बरसे मेघ तो बढ़ी उमस, शाम को फिर हुई राहत की बारिश

Send Push

ग्वालियर, 04 जुलाई (Udaipur Kiran) । शुक्रवार को दिन भर में मौसम के विविध रूप देखने को मिले। सुबह से दोपहर तक धूप खिली रही। दोपहर डेढ़ बजे के आसपास अचानक आईं काली घटनाएं बरसने लगीं। इस दौरान लश्कर सहित शहर के चुनिंदा क्षेत्रों में लगभग आधा घंटे तक तेज बारिश हुई जबकि मुरार सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में बादल बूंदाबांदी तक सीमित रहे। शाम करीब सवा छह बजे से लगभग 20 मिनट तक शहर में एक बार फिर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान ग्वालियर एवं चंबल संभाग में अनेक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है।

आज दोपहर में हुई बारिश के बाद जब धूप निकली तो शाम लगभग साढ़े पांच बजे तक शहरवासियों को भीषण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इसके बाद आसमान में फिर से काली घटाएं छा गईं और शाम करीब सवा छह बजे से रिममिझ बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश लगभग 20 मिनट बाद ही थम गई लेकिन इससे उमस से कुछ राहत जरूर मिली। आज दिन में अधिकांश समय धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा। यह भी सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के अनुसार इस समय मानसून की अक्षय रेखा बीकानेर, जयपुर, दतिया, सीधी, आसनसोल, कोलकाता होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इधर पूर्वी मध्यम प्रदेश और उधर गंगीय पश्चिम बंगाल में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं। गुजरात से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल में सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण तक द्रोणिका विस्तृत है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से पांच एवं छह जुलाई को ग्वालियर-चंबल संभाग में अनेक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

(Udaipur Kiran) / शरद शर्मा

Loving Newspoint? Download the app now