body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}
– मुख्यमंत्री ने सिवान जिला के पचरुखी प्रखंड के पपौर गांव में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद
पटना, 07 सितम्बर (Udaipur Kiran) । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सिवान जिला के पचरुखी प्रखंड के पपौर ग्राम में डीवीएम ग्लोबल स्कूल के परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में करवाये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। पहले बहुत बुरा हाल था। कुछ दिनों के लिए हम उनके साथ थे। लेकिन जब वे गड़बड़ करने लगे तो हम उनसे अलग हो गए।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का पुराना संबंध है। हमलोग साथ मिलकर राज्य और देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमलोग हमेशा साथ रहेंगे। जब 24 नवंबर, 2005 को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी थी, तब से हमलोग बिहार के विकास में लगे हुये हैं। आज राज्य में कानून का राज है। सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। शुरू से ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर सड़कों, पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। सात निश्चय के तहत हर घर तक बिजली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय तथा टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम पूरा हो गया है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी एवं 10 लाख रोजगार देना तय किया गया था। अभी तक युवाओं को 10 लाख नौकरी एवं 39 लाख रोजगार दे दिया गया है। चुनाव से पहले ही 50 लाख से अधिक नौकरी एवं रोजगार दे दिया जायेगा। अब तय किया है कि अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी / रोजगार दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हाल ही में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नयी योजना ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति दी गयी है, जिसके तहत हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की राशि दी जायेगी। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी। यह काम इसी सितम्बर माह से शुरू हो जायेगा। इसके साथ ही बिहार में नये उद्योग लगाने के लिए मुफ्त जमीन एवं विशेष सहायता दी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। वर्ष 2024 के केन्द्रीय बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गयी। इसके साथ ही फरवरी, 2025 के केन्द्रीय बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता आदि की घोषणा की गयी है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 से देश के कुछ राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बिहार में हुआ, जो गौरव की बात है। इन सब कामों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार प्रकट करते हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी
You may also like
सिर्फ दो बूंद` गर्म पानी के साथ मौत को भी टालें और हर बीमारी को जड़ से करें खत्म
दामाद ने कर` रखा था नाक में दम रोज करता था ऐसी हरकत… तंग आकर सास ने कर दिया ऐसा कांड की भूले से नहीं भूल पा रहे इलाके के लोग
भगवान राम की भविष्यवाणी: कलयुग की सच्चाई
शादी में क्यों` लिए जाते हैं 7 फेरे? जानिए इनके पीछे छिपा रहस्य और 7 नंबर का गणित
3 दिन में` पथरी तो 1 दिन में गांठ को गला देती है ये सब्जी गठिया और बालों के लिए किसी वरदान से नहीं है कम