बम्होरी थाना क्षेत्र के दिलहारी गांव में संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतका मुन्नीबाई (55) की हत्या उसके ही बेटे संदीप रायकवार और उसकी पत्नी सीमा रजक ने की थी। हत्या की वजह भी चौंकाने वाली है। आरोपी ने अपनी 15 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। बेटी जब गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसकी मां से गर्भपात के लिए पैसे मांगे।
सड़ा-सड़ा शव मिलने से गांव में सनसनी
पैसे नहीं मिलने पर उसने पत्नी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। गौरतलब है कि 15 अगस्त को गुलाब रजक के खलिहान में सड़ी-गली लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। जांच में पता चला है कि 10 अगस्त की रात संदीप ने अपनी मां से पैसे मांगे थे। पैसे न मिलने पर उसने पत्नी सीमा के साथ मिलकर मां की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव घर के पीछे फेंक दिया।
You may also like
Asia Cup 2025 : सुनील गावस्कर ने किया टीम इंडिया का एलान, प्लेइंग XI देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
Jokes: पत्नी ने पति को फोन किया, पति: जल्दी बोलो, मैं बहुत बिजी हूं, पत्नी: एक अच्छी और एक बुरी खबर है, पढ़ें आगे..
भुवनेश्वर: पद्मश्री सम्मानित संबलपुरी गीतकार बिनोद कुमार पशायत का निधन
बाबा विश्वनाथ की सप्त ऋषि आरती में सफेद उल्लू भी लगाता है हाजिरी, स्वर्ण शिखर पर रहता है विराजमान
फतेहपुर में साढ़े 23 किलो भुक्की के साथ आरोपी गिरफ्तार