Next Story
Newszop

इस देश में घूमने का बस इतना सा है खर्च

Send Push

इस समय रत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर हवाई हमला किया है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के हालात खराब हो गए हैं। जहां भारत के इस कदम पर दुनिया के कई देश उसके साथ हैं। वहीं, 3 देश पाकिस्तान के समर्थन में आए हैं, जिनमें से एक अजरबैजान भी है। यह देश काफी छोटा है, लेकिन खूबसूरत और सस्ता है। अगर इस देश की सांस्कृतिक विरासत, खूबसूरत नजारों और किफायती यात्रा अनुभव की बात करें तो अजरबैजान किसी भी मायने में पीछे नहीं है।

काकेशस पर्वत की गोद में बसा यह छोटा सा देश अपने ऐतिहासिक शहर बाकू, आधुनिक वास्तुकला और मध्य एशियाई संस्कृति का अद्भुत मिश्रण है। दिलचस्प बात यह है कि यूरोप और एशिया के बीच बसा होने के बावजूद अजरबैजान भारतीय यात्रा के लिए “बजट फ्रेंडली” और वीजा फ्रेंडली डेस्टिनेशन है। पिछले कुछ समय से यह भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। आइए आज इस लेख में जानते हैं कि अजरबैजान घूमने में कितना खर्च आता  और यहां घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं।

अजरबैजान की यात्रा के लिए आपको मात्र 80-90 हजार रुपए चाहिए। इतने पैसों में कोई व्यक्ति इस देश को अच्छे से एक्सप्लोर कर सकता है। फ्लाइट टिकट की बात करें तो यहां पहुंचने के लिए आपको भारत से बाकू के लिए सीधी फ्लाइट मिल जाएगी, जिसका टिकट 30-40 हजार रुपए के अंदर आएगा। अगर आप ऑफ सीजन या सेल में टिकट बुक करते हैं तो इसमें 25 लोग तक आ सकते हैं। यहां आने के लिए ई-वीजा की जरूरत होती है, जो अप्लाई करने के 2-3 दिन के अंदर मिल सकता है, वो भी सिर्फ 1200 से 1500 रुपए में।

बाकू और आस-पास के शहरों में ठहरने के कई विकल्प हैं। अगर आप हॉस्टल या सामान्य होटल में ठहरे हैं तो 1 रात के लिए 1500 से 2000 का खर्च आएगा। वहीं, लग्जरी स्टे के लिए आपको 4 हजार रुपए तक चुकाने पड़ सकते हैं। यानी कुल मिलाकर एक हफ्ते की ट्रिप में ठहरने का खर्च 10-12 हजार रुपए होगा। वहीं, अगर खाने की बात करें तो यहां का खाना बेहद सस्ता और स्वादिष्ट है। स्ट्रीट फूड या लोकल रेस्टोरेंट में आप 300 से 500 रुपए में पेट भर खाना खा सकते हैं। वहीं, सिटी टूर के लिए आपको प्राइवेट टैक्सी या मेट्रो के लिए 500 से 1500 रुपए देने होंगे।

अजरबैजान में घूमने और एक्सप्लोर करने के लिए कई शानदार जगहें हैं। सबसे पहले बात करते हैं राजधानी बाकू की तो यह शहर आधुनिकता और विरासत का खूबसूरत संगम है। यहां का इचेरीशेहर (पुराना शहर) यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है, जहां आप प्राचीन महल, संकरी गलियां और ऐतिहासिक मस्जिदें देख सकते हैं। फ्लेम टावर्स बाकू का प्रतीक बन गए हैं, जो रात में रंग-बिरंगे लाइट शो से जगमगा उठते हैं। इसके अलावा निज़ामी स्ट्रीट और सेवन वॉटर फॉल्स भी देखे जा सकते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now