झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत में अब लगातार सुधार हो रहा है। 81 वर्षीय वरिष्ठ नेता और जनजातीय समुदाय के मार्गदर्शक 'दिशोम गुरु' इन दिनों दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।
परिजनों ने दी जानकारीपरिजनों और पार्टी सूत्रों के अनुसार, शिबू सोरेन की हालत अब स्थिर है और चिकित्सकीय देखरेख में उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टरों की मानें तो उन्हें जल्द ही सामान्य वार्ड में स्थानांतरित किया जा सकता है, यदि सेहत में इसी तरह सुधार होता रहा।
पार्टी कार्यकर्ताओं में राहतदिशोम गुरु की तबीयत को लेकर बीते कुछ दिनों से झारखंड में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चिंता बनी हुई थी। उनकी तबीयत में सुधार की खबर मिलते ही झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच राहत और संतोष की लहर है। कई स्थानों पर प्रार्थना सभाएं और यज्ञ भी आयोजित किए गए हैं।
शिबू सोरेन का योगदान:-
झारखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे हैं।
-
कई बार झारखंड के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।
-
आदिवासी समाज के सशक्त नेता और झामुमो के मौलिक स्तंभ माने जाते हैं।
You may also like
भाजपा सरकार में असंवैधानिक प्रक्रिया अपनाकर कार्रवाई करने का चलन बन गया: Dotasra
जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा मामले में पूर्व मंत्री का नाम आया सामने : अनिल राजभर
जिला प्रशासन के दबाव में विंध्य पंडा समाज का यूटर्न, पंकज द्विवेदी फिर बने अध्यक्ष
कांवड़ यात्रा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हाेगी : मुख्य सचिव
पौधरोपण महाभियान 2025, जियो टैगिंग से होगी रोपित पौधों की रियल टाइम मॉनिटरिंग