रांची- झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। आज दोपहर अचानक मौसम बदला और गरज के साथ बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने तीन घंटे में राज्य के दो जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। ये जिले हैं रामगढ़ और पश्चिमी सिंहभूम। मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी की है।
3 जून तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 3 जून तक झारखंड में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने 31 मई तक येलो वार्निंग जारी की है।
भारी बारिश की येलो वार्निंग
29 मई को झारखंड के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व हिस्से में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। गरज और तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने येलो वार्निंग जारी की है।
30 मई को भी भारी बारिश
झारखंड में 30 मई को भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के साथ ही वज्रपात भी हो सकता है। आईएमडी ने यलो अलर्ट जारी किया है।
You may also like
शशि थरूर ने कोलंबिया में अब तक ऐसा क्या कहा जिसे बताया जा रहा भारत की कूटनीतिक जीत
Health Tips: रात में सोने से पहले कर ले आप भी लौंग के पानी का सेवन, मिलेंगे ऐसे गजब के फायदे की हो जाएंगे आप भी....
जावेद अख्तर ने भारत-पाकिस्तान संबंधों पर व्यक्त की चिंता
गश्त कर रही पुलिस गाड़ी को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
एक ही आईपीएल सीजन में 759 रन, टॉप-5 में पहुंचे साईं सुदर्शन