Next Story
Newszop

योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर को जान से मारने की धमकी, बेटे अरुण ने पोस्ट कर दी जानकारी, पुलिस जांच शुरू

Send Push

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि मेरे पिता को गोली मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सेना बलिया नाम की फेसबुक आईडी से दी गई है। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। आपको बता दें कि ओपी राजभर मंत्री होने के साथ-साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

बता दें कि इससे पहले 2 मार्च 2025 को उनके बेटे अरुण राजभर को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। अरुण राजभर को यह धमकी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए दी गई थी। इस वीडियो को विवेक पासी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था। वीडियो में शख्स राजभर को धमकी देता नजर आ रहा है। मामले में हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

प्रदेश कार्यालय प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में राजभर की तस्वीरों से छेड़छाड़ और आपत्तिजनक वीडियो को गलत तरीके से एडिट करने का आरोप लगाया गया था। इसके साथ ही वीडियो में अरविंद राजभर को बेहद आपत्तिजनक गालियाँ भी दी गईं। इससे पार्टी की छवि को काफी नुकसान पहुँचा।

जानिए कौन हैं ओमप्रकाश राजभर

बता दें कि ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर की जहूराबाद सीट से विधायक हैं। 2004 में राजभर ने अपनी अलग पार्टी बनाई थी। इससे पहले वह बसपा में थे। बसपा में रहने के दौरान भदोही का नाम बदलने से वह नाराज थे। इसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। इससे पहले राजभर 2017 में योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री थे। हालाँकि, ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने योगी सरकार से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने 2022 का चुनाव अखिलेश यादव के साथ मिलकर लड़ा। लेकिन जब अखिलेश यादव नहीं जीते तो उन्होंने एक बार फिर अपना मन बदल लिया। वर्तमान में वह योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं।

Loving Newspoint? Download the app now