Next Story
Newszop

दे दनादन...कांग्रेस ऑफिस में जमकर चले लात घूसे, पूर्व MLC अजय सिंह समेत कई कार्यकर्ता हुए लहूलुहान

Send Push

बिहार के आरा में कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। कांग्रेस के बिहार प्रभारी सचिव और छत्तीसगढ़ भिलाई के विधायक देवेंद्र प्रसाद यादव के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया था, इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। अचानक स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इस घटना में पूर्व एमएलसी अजय सिंह घायल हो गए हैं। कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

वीडियो में उनकी झड़प साफ देखी जा सकती है, वहीं कुछ लोग उन्हें खींचते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और मारपीट का यह वीडियो दिल दहलाने वाला है। लोग एक-दूसरे के कपड़े खींचते नजर आ रहे हैं। इस आपसी झड़प में पूर्व एमएलसी अजय सिंह के गुट के कार्यकर्ता का सिर फट गया। एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें कार्यकर्ता के सिर से खून बहता नजर आ रहा है।

बिहार कांग्रेस की पोल खुल गई

कांग्रेस कार्यालय में हुई इस घटना ने पार्टी की अंदरूनी पोल खोल दी है। जिस तरह से कार्यकर्ता आपस में लड़ रहे हैं, उसने विरोधियों को बैठे-बिठाए सवाल उठाने का मौका दे दिया है।

Loving Newspoint? Download the app now