Next Story
Newszop

Splendor को टक्कर देने वाली सबसे सस्ती बाइक हुई बंद, जानें क्या है कारण

Send Push

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी एंट्री लेवल बाइक CD 110 को बंद कर दिया है, साथ ही कंपनी ने इस बाइक को अपनी वेबसाइट से भी हटा दिया है। होंडा CD 110 हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर प्लस को कड़ी टक्कर देती थी। लेकिन अब यह बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगी। आपको बता दें कि यह कंपनी की सबसे सस्ती बाइक थी। अपनी लंबी सीट की वजह से यह डेली यूज में पॉपुलर थी। इस बाइक से लंबी दूरी आराम से तय की जा सकती थी। इस बाइक को क्यों बंद किया गया?

2014 में होंडा ने CD 110 को करीब 42,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था। जिसकी वजह से यह सबसे किफायती बाइक बन गई थी। एंट्री लेवल कम्यूटर सेगमेंट में यह एक लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरी। बिक्री के मामले में भी यह बाइक अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। इस बाइक ने हीरो स्प्लेंडर प्लस को भी कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन जब होंडा ने साल 2023 में शाइन 110 को लॉन्च किया तो CD 110 की बिक्री में गिरावट जारी रही। नया मॉडल सस्ता और बेहतर डिजाइन वाला था।

अब ग्राहक भी शाइन 110 को ज्यादा पसंद करने लगे। सेल में कमी आई। SIAM के मुताबिक, मार्च 2025 तक इस बाइक की सिर्फ 33 यूनिट बिकीं और इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी को CD 110 को बंद करना पड़ा। CD 110 जहां 74 kmpl का माइलेज देती है, वहीं शाइन 100 65 kmpl का माइलेज देती है।

होंडा CD 110 में 109.51 cc का इंजन लगा था, जो 8.67 bhp की पावर और 9.30 Nm का टॉर्क जनरेट करता था। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा थी। यह बाइक एक लीटर में 72 किलोमीटर तक का सफर तय करती थी। 11 साल बाद आखिरकार होंडा की इस बाइक को बंद कर दिया गया है। अब ग्राहक सिर्फ शाइन 110 ही खरीद पाएंगे।

Loving Newspoint? Download the app now