जयपुर। राजस्थान कांग्रेस को लगातार तीसरे दिन बड़ा झटका लगा है। रामेश्वर डूडी और अश्क अली टांक के बाद एक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का निधन हो गया है। अब पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर के निधन से कांग्रेस का झटका लगा है। हाड़ौती क्षेत्र के कद्दावर नेता भरत सिंह कुंदनपुर का 78 वर्ष की उम्र में लम्बी बीमारी के कारण निधन हुआ है। वह लंबे समय से एसएमएस अस्पताल में भर्ती थे। भरत सिंह के निधन पर कांग्रेसी नेताओं ने अपना दुख प्रकट किया है।
अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर के निधन का समाचार मिला। मैं कल ही एसएमएस अस्पताल जाकर उनसे कुशलक्षेम पूछकर आया था। डॉक्टरों ने उनकी तबीयत में सुधार बताया था, परन्तु आज ऐसा समाचार मेरे लिए व्यथित करने वाला है। भरत सिंह कुंदनपुर राजनीति एवं जनसेवा में बेबाकी एवं ईमानदारी की मिसाल थे। वो हाड़ौती क्षेत्र के कद्दावर नेता थे। मेरे उनके परिवार से संबंध उनके पिताजी के समय से थे जब मैं उनके साथ लोकसभा सांसद बना था। भरत सिंह कुंदनपुर मेरे साथ मंत्री भी रहे। मैं ईश्वर से भरत सिंह की आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।
भरत सिंह का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति: पायलट
पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर के निधन का समाचार व्यथित करने वाला है। भरत सिंह का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। क्षेत्र के विकास और पार्टी के प्रति उनका समर्पण एवं सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करें।
PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
जम्मू-कश्मीर के बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित किसानों को पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त अग्रिम जारी
Post Office Scheme: मैच्योरिटी पर करीब 41.35 लाख रुपए पाने के लिए हर साल करें इतना निवेश
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी
Attack On BJP MP Khagen Murmu: बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमले के मामले में लोकसभा सचिवालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगा, आठ लोगों पर केस दर्ज
बिहार चुनाव के लिए राजेश राम और अल्लावरु की दिल्ली में अहम बैठक, पक रही है खिचड़ी