Top News
Next Story
Newszop

Rajasthan weather update: आज जयपुर सहित इन जिलों में हो सकती बारिश, जारी हुआ है अलर्ट

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आए मौसम में बदलाव का प्रभाव आज भी देखने को मिलेगा। इसके कारण आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

आगामी 24 घंटों में प्रदेश के जयपुर, बाड़मेर और जोधपुर जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस कारण प्रदेश में तापमान में गिरावट आने से सर्दी का प्रभाव बढऩे की संभावना है। आज पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, प्रदेश में आगामी दिनों में अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम रह सकता है साफ और शुष्क
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रह सकता है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दिन और रात के तापमान में परिवर्तन नजर आ सकता है।

इस सीजन की पहली बर्फबारी 24-25 अक्टूबर को मिल सकती है देखने को
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत के राज्यों में इस सीजन की पहली बर्फबारी 24-25 अक्टूबर को देखने को मिल सकती है। इसकस प्रभाव अन्य राज्यों में भी देखने को मिलेगा। इसी कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात के समय सर्दी का प्रभाव बढऩे लगेगा। प्रदेश में दिवाली बाद सर्दी का प्रभाव अधिक नजर आ सकता है। तापमान में और गिरावट आने से सर्दी का प्रभाव बढ़ेगा।

PC:dainiksaveratimes
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now