इंटरनेट डेस्क। अगले महीने की 11 तारीख से भगवान शिव को समर्पित सावन माह शुरू होने वाला है। भारतीय रेलवे की टूरिज्म विंग आईआरसीटीसी की ओर से शिव भक्तों के लिए सावन माह में भ्रमण के लिए एक शानदार टूर पैकेज पेश किया गया है। इसके तहत मध्य प्रदेश में भगवान शिव से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थल घुमाए जाएंगे। आईआरसीटीसी की ओर से मध्य प्रदेश महा दर्शन नाम का टूर पैकेज पेश किया गया है।
आईआरसीटीसी के इस कुल 4 रातों और 5 दिनों के टूर पैकेज के तहत आपको ओमकारेश्वर, महेश्वर, उज्जैन और इंदौर में घुमाया जाएगा। ये मध्य प्रदेश महा दर्शन टूर पैकेज 30 जुलाई, 2025 से शुरू होगा। आईआरसीटीसी के इस फ्लाइट टूर पैकेज के तहत आपको कई स्थानों पर घूमने का मौका मिलेगा।
आप ये यात्रा केवल 29,200 रुपए में ही कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको तीन लोगों के साथ अपना टिकट बुक करवाना होगा। अकेले सफर करने पर 37,250 रुपए और दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 30,400 रुपए किराया देना होगा।
PC:yuvahastakshar,indianexpress,jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
मध्य प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट : 13 जिले रहेंगे सबसे अधिक प्रभावित
Bihar Elections: सीएम नीतीश कुमार ने कहा- बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री बहुत काम करते हैं,वे हर महीने आते रहते हैं, गिना दी उनकी...
मुख्यमंत्री की स्पेन यात्रा का आज अंतिम दिन, बार्सिलोना में ऐतिहासिक और स्थापत्य स्थलों का करेंगे भ्रमण
अर्जुनसिंह शेखावत का निधन! जिनकी लेखनी और संघर्ष से राजस्थानी भाषा को मिला देशभर में सम्मान, लोगों ने की ये बड़ी मांग
जल्द ही मैदान पर नजर आएंगे Virat Kohli औरRohit Sharma! भारतीय बोर्ड अब कर सकता है ऐसा