इंटरनेट डेस्क। इजरायल-ईरान तनाव के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। इसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इजरायल के पक्षधर रहे डोनाल्ड ट्रम्प ने अब आश्चर्यजनक रूप से ईरान के साथ एक नया समझौता करने की योजना बनाई है।
खबरों के अनुसार, अमेरिका की ओर से ईरान को 30 बिलियन डॉलर (करीब 2.57 लाख करोड़) तक की सहायता, प्रतिबंधों में ढील और जमे हुए अरबों डॉलर की राशि को मुक्त करने की पेशकश की है। अमेरिका द्वारा ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हमले किए जाने के बाद ये प्रस्ताव दिया गया है। ट्रम्प द्वारा इन्हें पूरी तरह से नष्ट करने का दावा किया गया था।
आपको बता दें कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम लंबे समय से दुनिया में विवाद का केंद्र रहा है। ईरान की ओर से दावा किया जा चुका है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों, जैसे बिजली उत्पादन और चिकित्सा अनुसंधान के लिए है। अमेरिका, इजरायल और अन्य पश्चिमी देशों को ईरान द्वारा गुप्त रूप से परमाणु हथियार विकसित किए जाने का डर है।
इजरायल और ईरान के बीच हो चुका है सीजफायर
आपको बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो गया है। 12 दिन तक सैन्य तनाव चरम पर होने के बाद ऐसा हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा दोनों देशों के बीच सीजफायर करवाने का दावा किया गया है। आपको बता दें कि 13 जून 2025 को इजरायल की ओर से ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हमले शुरू किए। इसके जवाब में ईरान ने हमले किए थे।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
उत्तर-पश्चिमी तुर्किए में भीषण जंगल की आग, सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
Aaj ka Mesh Rashifal 12 August 2025 : आज मेष राशि वाले करेंगे ऐसा काम जो बदल देगा उनकी जिंदगी, लेकिन समय का सही इस्तेमाल जरूरी
एकात्म मानव दर्शन एक सूत्र में पिरोने की बात कहता हैः मुख्यमंत्री
असीम मुनीर की अमेरिका की दूसरी यात्रा एक चेतावनी: रिपोर्ट
बीजापुर: किसानों ने वन विभाग पर खेती करने से रोकने का लगाया आरोप, विधायक को सुनाई समस्या