इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से आज 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। इसके लिए मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम तक जारी रहेगा। पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान होने के बाद आज 122 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है।
आज ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर लगी है। बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 45,399 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज सहित नेपाल सीमा से सटे जिलों में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
जेडीयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), भाजपा के प्रेमेंद्र कुमार (गया टाउन), रेनू देवी (बेतिया), नीरेज कुमार सिंह 'बबलू' (छातापुर), लेशी सिंह (धमदाहा), शीला मंडल (फुलपरस) और जमा खान (चैनपुर) की किस्मत दांव पर लगी हुई है। आपको बता दें की पहले चरण में 121 सीटों पर 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। चुनाव परिणाम 14 नवम्बर को घोषित किया जाएगा।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

Solar Eclipse: दुनिया में कब लगने जा रहा अगला सूर्यग्रहण, दिन में छाएगा अंधेरा, जानें किन-किन देशों में दिखेगा अद्भुत नजारा

सहारनपुर, सूरत, कश्मीर, फरीदाबाद... कैसे जुड़ रहे दिल्ली ब्लास्ट के लिंक? जानिए पूरी कहानी

बिहार विधानसभा चुनाव : पहले दो घंटे में 14.55 प्रतिशत मतदान

चीन को पसंद नहीं आदमी का आदमी से प्यार करना, ऐपल को ऐप स्टोर से हटाने पड़े ये ऐप्स

इस सेˈ कम हो स्पर्म काउंट, तो पुरुषों में बढ़ जाती है इनफर्टिलिटी की समस्या, नहीं कर पाते बच्चे पैदा!﹒





