इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। इस वारदात के बारे में जानकर एक बार तो हर किसी को शर्म आ जाएगी। अब यहां के बेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका के साथ रिश्ते के चाचा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपनी दादी को दी। ये बात सुनकर दादी के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने इस संंबंध में बताया कि ग्रामवासी अनुज यादव पुत्र अवधेश यादव का पीड़िता के घर आना जाना है।
बुधवार सुबह दादी बालिका को नहला रही थी। इस दौरान पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसने रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगायाा। इसके बाद पीड़िता के साथ पिता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस अब अरोपी की तलाश कर रही है।
PC:india,com
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
मप्र में उत्साह के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 12 बजते ही गूंजा जय कन्हैया लाल की
PM मोदी की लाल क़िले से RSS तारीफ़ पर बवाल, ओवैसी ने लगाया देश के अपमान का आरोप!
नंद के घर 'आनंद' बन आए कान्हा, कृष्ण मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Haryana Rain Alert : हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी! क्या होगा जनजीवन पर असर?
17 अगस्त को मौसम का तांडव: भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, क्या आप तैयार हैं?