जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि देश की एकता एवं अखंडता के लिए शहादत देने वाली, पाकिस्तान के दो टुकड़े करने तथा किसी भी विदेशी ताकत के सामने भारत को न झुकने देने वाली, शक्ति, संकल्प और सशक्त नेतृत्व की मिसाल भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व सदैव प्रेरित करता रहेगा।
अशोक गहलोत ने सरदार वल्लभभाई पटेल को भी उनकी जयंती पर याद किया है। गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि लौह पुरुष' भारत रत्न से अलंकृत, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे। उनकी देशभक्ति, देश निर्माण के प्रति उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एक मिसाल है तथा सदैव भारतवासियों को प्रेरित करती रहेगी।
PC: freepressjournal
 अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
 - 'पिया खुद ही अपना जहर धीरे-धीरे'... गोरखपुर के 101 वर्षीय महान रचनाकार रामदरश मिश्र का निधन, शोक की लहर
 - राष्ट्र की सुरक्षा और लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शासन महत्वपूर्ण: अजीत डोभाल
 - सड़क पर दो छात्राओं में जमकर हुई हाथापाई! गुस्से में एक ने धक्का देकर गिराया नाले में, यहाँ देखे मजेदार वीडियो
 - पत्तीˈ तोड़ने या पानी ना मिलने पर दर्द से चीखते हैं पौधे इन जानवरों को सुनाई देती हैं आवाज़﹒
 - दबंग दिल्ली केसी ने जीता पीकेएल-12 का खिताब





