इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को मुंबई और पंजाब के बीच खेले गए मैच में पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स अब अंक तालिका में 19 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई की टीम अब चौथे पायदान पर ही रहेगी।
इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रचा, इस सीजन में उन्होंने 619 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इसके साथ ही वो मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
उन्होंने यह रिकॉर्ड दिग्गज सचिन तेंदुलकर के 2010 में बनाए गए 618 रनों को पीछे छोड़ते हुए कायम किया। सूर्या ने इस सीजन में कई विस्फोटक पारियां खेलीं।
एमआई के लिए एक सीजन में सर्वाधिक रन
1. 619 - सूर्यकुमार यादव (2025)’
2. 618 - सचिन तेंदुलकर (2010)
3. 605 - सूर्यकुमार यादव (2023)
4. 553 - सचिन तेंदुलकर (2011)
5. 540 - लेंडल सिमंस (2015)
6. 538 - रोहित शर्मा (2013)
pc- sj
You may also like
आज का सिंह राशिफल, 28 मई 2025 : परिवार में बड़ों का सम्मान बना रहेगा, आमदनी बढ़ेगी
आज का मेष राशि का राशिफल 28 मई 2025 : आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे दिन, मन काफी प्रसन्न होगा
आज का कर्क राशिफल 28 मई 2025 : घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा, किसी यात्रा पर जाने की संभावना
सर्दियों में रूम हीटर का सुरक्षित उपयोग: स्वास्थ्य पर प्रभाव और सावधानियाँ
इस IPO का GMP हुआ धड़ाम, क्या पूरी तरह सब्सक्राइब हो पाएगा ये इश्यू, चेक करें सब्सक्रिप्शन स्टेटस और अन्य डिटेल्स