इंटरनेट डेस्क। सौरव गांगुली के नाम के चर्चें तो आप सुनते ही रहते हैं, भारतीय टीम के कप्तान होने के साथ साथ वो कई पदों पर भी रह चुके है। ऐसे में क्रिकेट बोर्ड में एक बार फिर सौरव गांगुली की वापसी हो सकती है। जी हां लगभग तीन साल पहले बीसीसीआई अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली, बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं।
भारत के महान कप्तानों में शुमार गांगुली पिछली बार सर्वसम्मति से बीसीसीआई अध्यक्ष चुने गए थे। अब देखना यह है कि सीएबी के चुनाव में उन्हें चुनौती मिलती है या फिर वे निर्विरोध ही चुन लिए जाते हैं। सौरव गांगुली ने 2014 में बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव के रूप में अपनी प्रशासनिक यात्रा शुरू की थी।
उन्हें 2019 में सर्वसम्मति से बीसीसीआई अध्यक्ष चुना गया था, गांगुली के बाद 1983 विश्व कप के हीरो रोजर बिन्नी बोर्ड अध्यक्ष चुने गए, 52 साल के गांगुली अब फिर प्रशासनिक जिम्मेदारी लेने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
pc- jagran
You may also like
The Hundred Men's 2025: नॉर्दन सुपरचार्जर्स के मेंटर बने बेन स्टोक्स
अब कानूनी पचड़े में अनिरुद्धाचार्य! अर्जी लेकर कोर्ट पहुंचीं मीरा राठौर, जानिए क्या है ये नया संकट
Delhi Metro: हैंड्स-फ्री! दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पूरी तरह से हो गई ड्राइवरलेस... पिंक कॉरिडोर में भी जल्द बदलाव के आसार
करियर पर चर्चा, लाइन में लगकर खाना... ये हैं मंत्री असीम अरुण, जानिए क्यों सर्वोदय स्कूल में रहे 15 घंटे
'35 साल तक चुनाव आयोग का बचाव किया, अब और नहीं': राहुल गांधी के बाद ये क्या कह रहे योगेंद्र यादव