इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोतजोधपुर के दौरे पर है। यहां रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बयान पर प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो कहा है, मैं उनकी हिम्मत की दाद देता हूं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में कहा था कि गहलोत सरकार के 5 साल और उनके डेढ़ साल के कार्य दोनों बराबर हैं।
गहलोत का जवाब
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कहना कि उन्होंने ज्यादा काम किया है, यह तो जनता तय करेगी, लेकिन यह बात कहने का साहस होना चाहिए, मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने साहस दिखाया है, बहुत बड़ी बात है, बाकी तो जनता जान रही है कि जिलों में क्या हो रहा है? गांव में क्या हो रहा है?
गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने कई योजनाएं शुरू की थीं, जिन्हें वर्तमान सरकार ने कमजोर कर दिया है या बंद कर दिया है, उन्होंने अन्नपूर्णा योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, और पेंशन योजना का उदाहरण दिया। गहलोत ने कहा कि इन योजनाओं से लोगों को फायदा हो रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।
pc- mint
You may also like
रांची के पास घर में घुस आया बाघ, बाहर जमा है हजारों की भीड़, 12 घंटे से चल रहा रेस्क्यू का प्रयास
यूपी के साथ दो सीजन के बाद नीतीश राणा फिर से घरेलू क्रिकेट में कर सकते हैं दिल्ली का प्रतिनिधित्व
अनिल अंबानी के 400 रुपये के इस स्टॉक में लगा अपर सर्किट, कंपनी को सबसे बड़ी डिफेंस कंपनी से मिला 600 करोड़ का ऑर्डर
(कैबिनेट) अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना को स्वीकृति
एक्सिओम-4 मिशन हुआ लॉन्च, जितेन्द्र सिंह ने दी शुभांशु शुक्ला को बधाई