Next Story
Newszop

BJP: पार्टी का यह नेता बनेगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, छोड़ दिया हैं सबकों पीछे, नाम जानकर नहीं होगा आपको भी....

Send Push

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा अप्रैल महीने में या मई के शुरूआत में होनी थी, सूत्रों की माने तो तैयारी भी लगभग चल रही थी, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को रोक दिया था और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चयन में देर हो गई। वहीं अब हालात सामान्य होने के बाद पार्टी जल्द ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। मौजूदा अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्ति की ओर है।

image

कौन हो सकता हैं अध्यक्ष
मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्रीय मंत्रियों भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान इस रेस में सबसे आगे बताएं जा रहे है। दोनों ही नेताओं का पार्टी संगठन में लंबा अनुभव है और दोनों ही ओबीसी समुदाय से आते हैं। मोदी सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना कराने के फैसले के बाद अगर पार्टी किसी ओबीसी नेता को अध्यक्ष बनाती हैं तो फिर ये नाम आगे है।

image

राजनीतिक लाभ मिल सकता है
खबरों की माने तो ओबीसी नेतृत्व से पार्टी को खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश में राजनीतिक लाभ मिल सकता है, जहां यादव वोटर पारंपरिक रूप से सपा और राजद के साथ जुड़ा रहा है। धर्मेन्द्र प्रधान का नाम इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री पद के लिए भी चर्चाओं में रहा था, हालांकि वह अटकलें सही साबित नहीं हुईं। वहीं, भूपेंद्र यादव ने भी संगठनात्मक जिम्मेदारियों में अहम भूमिका निभाई है।

pc- jansatta, first india,education.economictimes

Loving Newspoint? Download the app now