इंटरनेट डेस्क। राजस्थान पुलिस को उसका नया मुखिया मिल गया हैं और उन्होंने काम काज भी संभाल लिया है। नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने गुरुवार शाम को पदभार ग्रहण किया। इसके बाद वो भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर मिलने पहुंचे जहां उनकी शिष्टाचार भेंट हुई। यह भेंट राजीव शर्मा के पुलिस महानिदेशक पद का कार्यभार संभालने के बाद हुई।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शर्मा को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर दोनों के बीच राज्य में सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, और तकनीकी रूप से सशक्त पुलिस व्यवस्था के संदर्भ में विचार-विमर्श हुआ।
राजीव कुमार शर्मा भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
pc- rajpanchhi.com
You may also like
एक और दल ने छोड़ा प्रधानमंत्री ओली का साथ, समर्थन वापसी की घोषणा
अवैध सम्बन्धों के चलते की गई अब्दुल वाहिद की हत्या,प्रेमिका व उसका पति गिरफ्तार
महिलाओं को रात की पाली में कारखानों में काम करने की विशेष अनुमति, निर्देश जारी
सरिस्का में खनन से टाइगरों को खतरा, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे- पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह
मानसून में सुचारु रेल संचालन के लिए कोटा मंडल ने किये व्यापक इंतजाम