इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट बैठक में नगरीय विकास, मेडिकल ट्यूरिजम और कर्मचारी सेवा नियमों में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान कैबिनेट की बैठक में अनुकंपा नियुक्तियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। इसके अलावा राजस्थान लोकसेवा आयोग में सदस्यों की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है।
खबरों की माने तो राज्य सरकार ने राजस्थान लोक सेवा आयोग में सदस्यों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि अब पूर्ण दिव्यांग राज्यकर्मियों के परिजनों को भी अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जाएगा। इससे पहले यह सुविधा केवल मृतक या आकस्मिक रूप से अक्षम कर्मचारियों तक सीमित थी।
बैठक में राजस्थान शिक्षा सेवा नियमों में भी संशोधन को मंजूरी दी गई। इसके तहत नियुक्तियों, पदोन्नति और सेवा शर्तों को अधिक पारदर्शी और व्यावहारिक बनाया जाएगा। वर्ष 2025-26 में पदोन्नति के लिए 2 वर्ष की छूट दी जाएगी। यह छूट ऐसे कर्मचारियों को दी जाएगी, जिन्होंने विगत वर्षों में पदोन्नति का लाभ नहीं लिया है।
pc- etv bharat
You may also like
भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम ने की किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात
कुमाऊं मंडल में ऑपरेशन कालनेमि के तहत 300 से अधिक लोगों पर कार्रवाई : आईजी रिद्धिम अग्रवाल
जम्मू : एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सौम्या श्री को दी श्रद्धांजलि, कड़ी कार्रवाई की मांग
Bank Locker लेने से पहले ज़रूर जान लें ये 5 नियम, वरना पड़ सकता है लाखों का झटका!
उमर सरकार के प्रदर्शन पर भाजपा जम्मू-कश्मीर और देश के लोगों को गुमराह कर रही है सुरिंदर चौधरी