इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दादा के नाम से पहचान रखने वाले सौरव गांगुली का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 08 जुलाई, 1972 को कोलकाता में हुआ था। आज वो अपना 53वां जन्मदिन मना रहे है। सौरव गांगुली ने अपने शानदार खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है।
जाने कितनी हैं उनकी संपत्ति
जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली की कुल नेट वर्थ करीब 700 करोड़ होने का अनुमान है। उनकी लंदन, कोलकाता और देश के अन्य शहरों में कई संपत्तियां हैं।
खेल चुके हैं हर फार्मेट में
वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया की ओर खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के माध्यम से लगभग 16.79 करोड़ रुपए कमाए हैं। बाएं के हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं।
pc- peptechtime.com
You may also like
फिडे ग्रैंड स्विस 2025 की बढ़ी इनामी राशि, भारत के शीर्ष खिलाड़ी गुकेश और अर्जुन शामिल होंगे
दिल्ली-एनसीआर में पूरे हफ्ते सुहावना रहेगा मौसम, जुलाई मध्य तक अच्छी बारिश का पूर्वानुमान
देशभर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने निकली 'कोलैब इंजन' यात्रा, अजय टम्टा ने दिखाई हरी झंडी
बारिश से नाहन के पशु पालन विभाग अस्पताल में घुसा मलबा व पानी
अवसर केवल शहर तक नहीं, बल्कि गांवों के बच्चे भी हैं विकास के केंद्र : राज्यपाल