इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के भाईजन सलमान खान की इसी साल मार्च में सिनेमाघरों में फिल्म सिकंदर रिलीज हुई थी। इस फिल्म से सलमान को बड़ी आस थी, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई। उसके बाद सलमान ने डायरेक्टर अपूर्व लाखिया के साथ एक फिल्म के लिए कौलेबोरेट किया है। अब खबर है कि सलमान साउथ के एक डायरेक्टर के साथ एक और फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अपूर्व लाखिया की फिल्म में सलमान कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभाने वाले हैं, ये फिल्म 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, वहीं दूसरी तरफ सलमान अब जिस फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं वो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है।
इस फिल्म के लिए सलमान और मलयालम के मशहूर डायरेक्टर महेश नारायण के बीच बातचीत हो रही है। महेश ने ‘टेक ऑफ’ और ‘सी यू सून’ जैसी फिल्में बनाई हैं, जिन्हें काफी सराहा गया था। पीपिंगमून की एक रिपोर्ट की मानें तो हाल ही में महेश और सलमान की मुंबई में मुलाकात हुई है।
pc- tv9
You may also like
ब्रिटेन में पढ़ना होगा आसान, एडमिशन से पहले इन 5 बातों का रखना होगा ख्याल
Aaj Ka Panchang, 2 June 2025 : आज ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
शादी के बिना मर्जी के होने के कारण: जानें क्यों लोग मजबूर होते हैं
लड़कियों की रिश्तों में चार महत्वपूर्ण अपेक्षाएँ
चाणक्य नीति: व्यापार में सफलता के लिए महत्वपूर्ण सिद्धांत