इंटरनेट डेस्क। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। वो बड़े समय से बीमार बताए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार उन्होंने गंगा राम अस्पताल में अंतित सांस ली। 81 वर्ष के शिबू सोरेन किडनी से जुड़ी बीमारी के चलते पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे, उनके निधन की जानकारी के बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई।
खबरों की माने तो शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद दिल्ली में मौजूद हैं और उस वक्त अस्पताल में ही थे, जब उनके पिता ने अंतिम सांस ली। सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन की जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं, आज मैं शून्य हो गया हूं।
दरअसल शिबू सोरेन पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे और उन्हें जून के आखिरी सप्ताह में गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। शिबू सोरेन को झारखंड में ‘गुरुजी’ के नाम से जाना जाता था, वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं में से एक थे और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई थी, उन्होंने अलग झारखंड राज्य की मुहिम को नेतृत्व दिया और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री भी बने।
pc- aaj tak
You may also like
पाकिस्तान के 'पीओआर कार्ड' रद्द करने से बढ़ा अफगान शरणार्थियों का संकट
'क्या जवान शिकायत करते हैं?' हेड कोच गंभीर के वर्कलोड मैनजमेंट वाले बयान पर सुनील गावस्कर ने मैनेजमेंट की लगाई क्लास
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! इस दिन बढ़ेगा महंगाई भत्ता
ˈघुटने की ग्रीस कैसे बढ़ाएं? नेचुरोपैथी डॉक्टर ने बताया घुटने जवाब देने लगे हैं तो जरूर कर लें ये काम बुढ़ापे तक नहीं पड़ेगी दवा की जरूरत
पति की कब्र पर पत्नी रोते हुए बोली- बेटा लेपटॉप माँग रहा है मैं क्या करूं? बेटी मोबाइल की फरमाइश कर रही है, पढ़ें आगे..