इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इस बार उन्होंने फिर से सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंनेे 500 के नकली नोटों को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में भाजपा की सरकार को ही नकली बता दिया है। डोटासरा ने एक रिपोर्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को घेरा है।
भाजपा पर साधा निशाना
जानकारी के अनुसार डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि नकली नोट, नकली खाद, नकली नीतियां, नकली नेता.. कुल मिलाकर भाजपा की सरकार ही नकली है। आरबीआई की रिपोर्ट बता रही है कि साल 2024-25 में 500 के नकली नोट 37 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गए हैं, जबकि नोटबंदी के बाद पिछले 6 वर्षों में 500 के नकली नोटों की संख्या 291 प्रतिशत बढ़ी है।
भाजपाई भ्रष्टाचार चरम पर है
डोटासरा ने कहा कि 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी की नीति लाकर क्या कहा था? नकली नोट आउट हो जाएंगे, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, आतंकवाद मिट जाएगा। जबकि सच ये है कि आज देश में नकली नोटों की भरमार है, भाजपाई भ्रष्टाचार चरम पर है और पहलगाम आतंकी हमले की चिता अभी ठंडी भी नही हुई है।
pc- bhaskar
You may also like
भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई मई में 57.6 रहा : एचएसबीसी
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय ने कहा, यह भारत के लिए गौरव का वर्ष रहा
चीन, वियतनाम, मलेशिया और थाईलैंड बना रहे हैं ट्रैवल हब, वीजा नियमों में ढील से हवाई यात्रा में तेजी, एयरलाइंस की कमाई में इज़ाफा
साझेदार देशों में भारत की लामबंदी से पाकिस्तान घबराया, बोला-वह क्षेत्रीय अस्थिरता का स्रोत नहीं
सभी वर्गों के समावेशी विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा सवर्ण आयोग : राजकुमार सिंह