Next Story
Newszop

MP: शादी से लौट रही चार लड़कियों से साथ हो गया बड़ा कांड, सात लड़कों ने रात मे रोककर किया गैंगरेप, पुलिस ने.....

Send Push

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक बड़ी ही खतरनाक और घिनौनी हरकत सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। यहां शादी से लौट रही 4 लड़कियों से 7 लोगों ने गैंगरेप कि वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िताओं में 3 नाबालिग और 1 बालिग शामिल हैं, घटना के बाद आदिवासी समाज के लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुई घटना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह खौफनाक वारदात 23 अप्रैल की रात को हुई। हट्टा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित एक गांव की 4 लड़कियां और एक छोटा बच्चा ठाकुर टोला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, रात करीब 1.00 बजे, वापसी के दौरान दुगलई के जंगल रास्ते में 7 युवकों ने इन 4 बालिकाओं से जबरन दुराचार किया और धमकाते हुए मौके से फरार हो गए।

देर रात घर पहुंचीं बच्चियां
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आरोपी ग्राम भगतपुर के निवासी हैं, उन्होंने एक छोटी बच्ची को छोड़ बाकी सभी लड़कियों को निशाना बनाया। घटना से सहमी पीड़ित बच्चियां देर रात घर पहुंचीं और परिजनों को जानकारी दीं। मामला गंभीर होने के चलते एसपी नागेंद्र सिंह सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी थाने पहुंचे और पीड़िताओं के बयान दर्ज किए। पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

pc- jansatta

Loving Newspoint? Download the app now