इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक भयानक हादसा सामने आया है। इस घटना में 18 लोागों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार यहां एक प्राइवेट बस भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की चपेट में आई गई। मलबे के नीचे दबने से बस में सवार 18 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बालूघाट के पास हुआ। जब मरोतन से घुमारवीं जा रही बस पर पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा गिर गया।
चपेट में आ गई बस
जानकारी के अनुसार मलबे के गिरने से पूरी उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है। इनमें से एक बच्ची की मां की दुर्घटना में मौत हो गई। इधर हादसे की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
कहां हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में बालूघाट के पास मंगलवार शाम साढ़े छह बजे के करीब यह दर्दनाक हादसा हुआ। पहाड़ी से अचानक गिरे भूस्खलन के मलबे ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। मलबे के भारी दबाव से बस पूरी दब गई और खड्ड के किनारे जा गिरी। बस के अंदर सवार सभी यात्री मलबे के नीचे दब गए।
pc- hindustan
You may also like
मैं सिंगल हूं और मिंगल के बारे में... युजवेंद्र चहल का बड़ा बयान, ये तो आरजे महवश संग अफेयर से भी पलट गए!
विव रिचर्ड्स ने 'गोल्फ डे' पर वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिग्गजों का नेतृत्व किया
बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है; डालें प्लेइंग-11 पर एक नजर
फोनपे पीजी, रुपे और जियोहॉटस्टार ने यूपीआई ऑटोपे के साथ सब्सक्रिप्शन पेमेंट को आसान बनाने के लिए की साझेदारी
आंध्र प्रदेश : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख