वॉरसॉ। रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े तीन साल से ज्यादा वक्त से जारी युद्ध के फैलने की आशंका हो गई है। नाटो के सदस्य पोलैंड ने आरोप लगाया है कि उसकी सीमा में रूस के तमाम हमलावर ड्रोन घुस आए। पोलैंड के मुताबिक उसके एयर डिफेंस ने ईरान में बने रूस के सभी हमलावर ड्रोन को मार गिराया है। साथ ही पोलैंड की सरकार ने मौजूदा हालत को देखते हुए अपनी वायुसेना के एफ-16 विमानों की गश्त भी शुरू कराई है। पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ के सबसे बड़े चोपिन एयरपोर्ट समेत चार हवाई अड्डों को बंद भी कराना पड़ा है।
पोलैंड की सरकार ने राजधानी वॉरसॉ और देश के अन्य शहरों में रहने वालों से कहा है कि वे घर से बाहर न निकलें। वहीं, पोलैंड के रक्षा मंत्रालय के उप मंत्री सेजारी टोमचिक ने बताया है कि देशभर में सभी जरूरी सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पहली बार ऐसा हुआ है, जब पोलैंड ने बड़ी तादाद में रूसी ड्रोन के घुसपैठ का आरोप लगाया है। हालांकि, पहले भी पोलैंड ने रूस से शिकायत की थी कि यूक्रेन की ओर दागी गई मिसाइलें उसकी सीमा से होकर गई हैं। पोलैंड में बड़ी तादाद में हमलावर ड्रोन घुसने पर रूस की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है।
Fighter Jets heard over the skies of Poland.
— Maine (@TheMaineWonk) September 10, 2025
pic.twitter.com/tBsYRTcxxz
माना जा रहा है कि रूस ने यूक्रेन के लिव शहर पर हमला करने के लिए ये ड्रोन भेजे थे। लिव शहर पोलैंड की सीमा के करीब है। ऐसे में कुछ ड्रोन के पोलैंड की सीमा में दाखिल होने की संभावना दिख रही है। ये घटना बड़ा रंग भी ले सकती है। क्योंकि नाटो के चार्टर के तहत किसी एक सदस्य देश पर हमले को सभी सदस्यों पर हमला माना जाता है। अमेरिका पर जब ओसामा बिन लादेन ने हवाई हमले कराए थे, उस वक्त नाटो ने इसे नियम को लागू किया था। नाटो के सदस्य यूरोपीय देश यूक्रेन को रूस से जंग लड़ने के लिए हथियार और धन से भरपूर मदद दे रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कई बार नाटो के इस कदम पर नाराजगी जताई है। ऐसे में नाटो के सदस्य देश पहले से ही रूस से सीधी टक्कर की आशंका भी जता चुके हैं।
The post Poland Allegation On Russia: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच गंभीर घटना, नाटो के सदस्य पोलैंड ने अपनी सीमा में घुसपैठ करने वाले रूस के कई ड्रोन मार गिराए, एफ-16 विमानों की चल रही गश्त appeared first on News Room Post.
You may also like
डेढ़ दिन में 500 से ज्यादा रन... जायसवाल, शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहली पारी में इतना कूटा, गिर गए वेस्टइंडीज के कंधे
Birthday Special: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, राजीव गांधी से रहा है याराना, जानें ये बातें
Mishri Lal Yadav Resigns After Speculation About Maithili Thakur: मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने की अटकलों के बाद विधायक मिश्री लाल यादव का बीजेपी से इस्तीफा, पार्टी पर लगाए ये आरोप
दीपावली पर टी-सीरीज का नया भक्ति गीत: 'जहां श्री राम रहते हैं' का जादू!
क्या 'दे दे प्यार दे 2' में मिलेगा आयशा के माता-पिता का अप्रूवल? जानें फिल्म की रिलीज डेट!